- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks
Cheese Garlic Bread Recipe: सुबह के नाश्ते में कई लोग ब्रेड का सेवन करते हैं. ऐसे में कुछ लोग चाय के साथ रोस्टेड ब्रेड खाना पसंद करते हैं. तो वहीं कई लोग ब्रेकफास्ट में ब्रेड के सैंडविच एड कर लेते हैं. हालांकि अगर आप नाश्ते में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं. तो ऐसे में आप चीज़ गार्लिक ब्रेड (Cheese Garlic Bread Recipe) की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. जिसकी मदद से आप मिनटों में चिज़ी और डिलिशियस डिश सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें- आम की चटनी रेसिपी (Raw Mango Chutney Recipe)
Ingredients
Method
नाश्ते में चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस को एक के ऊपर एक करके रखें और सभी ब्रेड स्लाइस को बीच में काट कर अलग कर दें.
अब कटोरी में बटर लें. इसमें चिली फ्लेक्स, लहसुन, मिक्सड हर्ब्स या ऑरगेनो डालकर मिक्स कर लें.
इसके बाद तवे पर पेपर की प्लेट लगाएं. इसके ऊपर ब्रेड स्लाइस को अलग-अलग करके रख दें.
अब सभी ब्रेड स्लाइस पर ब्रश की मदद से बटर का मिक्सचर अप्लाई करें. फिर हर ब्रेड के ऊपर एक चीज़ की स्लाइस रख दें.
चीज़ स्लाइस पर टोमैटो केचअप लगाएं. अब इसके ऊपर प्याज, शिमला मिर्च और मोजरेला चीज़ स्प्रे करें. ध्यान रहे कि सभी चीजें ब्रेड को अच्छी तरह से कवर कर लें.
अब तवे को गैस पर रखें और इसे ढक्कन से कवर कर दें. वहीं गैस को लो फ्लेम पर सेट कर दें. जिससे आपके ब्रेड जलने का डर नहीं रहेगा.
कुछ देर बाद ब्रेड पर रखी चीज़ पिघल जाएगी. इसके बाद गैस बंद कर दें और तवे को नीचे उतार लें.
बस आपके गर्मा गर्म चीज़ गार्लिक ब्रेड तैयार हैं. अब इस चीज़ी और स्पाइसी डिश को नाश्ते में सर्व करें.






