- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer
Raw Mango Chutney Recipe: गर्मी के दस्तक देते ही मार्किट में कच्चे आम मिलना शुरु हो जाते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग कच्चे आम की अलग-अलग डिशें ट्राई करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी जानते हैं. जी हां, लंच और डिनर में आम की चटपटी और स्पाइसी चटनी (Raw Mango Chutney Recipe) सर्व करके आप खाने के स्वाद को डबल बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं आम की चटनी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – इस तरीके से बनाएं चटपटा और टेस्टी भरवा करेला, नहीं लगेगा कड़वा (Bharwa Karela Recipe)
Ingredients
- 2 कच्चे आम
- 2 चम्मच गुड़ का पाउडर
- 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 8-10 करी पत्ता
- 5 लहसुन की कलियां
- 3-4 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सरसों के दाने
- नमक स्वादानुसार
Method
आम की चटपटी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटा-छोटा काट लें.
अब कटे हुए आम को मिक्सर में डालें. इसके बाद मिक्सर में गुड़ का पाउडर, कद्दूकस किया हुआ नारियल, करी पत्ता, लहसुन की कलियां, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक एड कर दें.
अब इस सभी सामग्रियों को मिक्सर में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें. इसके बाद चटनी को मिक्सर से निकालकर बॉउल में रखें.
अब पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और सरसों के दाने डालें. जीरा को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. वहीं सरसों के चटकने का भी इंतजार करें.
जीरा और सरसों पकने के बाद इसे चटनी के बॉउल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
बस आपकी खट्टी-मीठी और स्वादिष्ट चटनी तैयार है. अब इसे लंच और डिनर में रोटी के साथ सर्व करें.






