- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snacks
Chili Cheese Toast Recipe In Hindi: आप रोज-रोज एक हीं तरह का नाश्ता खा कर ऊब चुके हैं, तो आप कुछ नया बना सकते हैं। नये में आप चिली चीज़ टोस्ट (Chili Cheese Toast) को भी ट्राई कर सकते हैं, जो बच्चों को तो टेस्टी लगेगी हीं सही, पर बड़ों को भी बहुत पसंद आएगी।

ब्रेकफास्ट के लिए यह एक आसान और कम समय में बनने वाली रेसिपी है। हमने आपको पहले भी (Bread Rava Toast Recipe) बताई है, तो आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि किस तरह से आप घर पर चिली चीज़ टोस्ट (Chili Cheese Toast Recipe In Hindi) बना सकते हैं, तो आइए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 4 ब्रेड स्लाइस
- शिमला मिर्च
- हरी मिर्च
- बटर
- चीज़
- हरा धनिया
- लहसुन की कली
Method
चिली चीज़ बनाने के लिए आप पहले आप सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर काट लें। फिर आप एक बाउल में बटर चीज़ के साथ कटी हुई सब्जियां डालकर मिक्स कर लें और फिर इसमें स्वादानुसार चीज़ मिला दें। फिर आप एक नाॅन स्टीक पैन में मक्खन लेकर उसपर ब्रेड के स्लाइस रखकर धीमी आंच पर सेंके। जब ये हल्के भूरे हो जाएं तो इसके ऊपर मिश्रण डालकर ब्रेड को कुरकुरा होने तक सेंके। अब ब्रेड को पैन में से निकालकर इसके ऊपर चीज़ घीसकर गार्निशिंग करके सर्व कर सकते हैं।






