- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Italian
- Course
- fast food, Snacks
Chilli Cheese Paneer Kulcha Recipe: फास्ट फूड खाने की क्रेविंग होने पर ज्यादातर लोगों के जहन में सबसे पहले पिज्ज़ा खाने का ख्याल आता है. ऐसे में आप घर पर फटाफट से चिल्ली चीज़ पनीर कुल्चा (Chilli Cheese Paneer Kulcha Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. चिल्ली चीज़ पनीर कुल्चा खाने में डिलिशियस और चिज़ी होने के साथ-साथ बिल्कु पिज्ज़ा जैसा दिखता है. साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं चिल्ली चीज़ पनीर कुल्चा बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप टेस्टी स्नैक्स का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में चाय के साथ सर्व करें पनीर के चटपटे पकौड़े, नाश्ता होगा स्वादिष्ट और हेल्दी
Ingredients
- 1 कुल्चा
- 50 ग्राम मोज़रेला चीज़
- 100 ग्राम पनीर
- 1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
- 1 चम्मच ओरिगेनो
- 1 चम्मच दूध
- ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
Method
चिल्ली चीज़ पनीर कुल्चा बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में मोज़रेला चीज़ और पनीर को कद्दूकस कर लें.
अब इसमें हरी मिर्च का पेस्ट, चिल्ली फ्लेक्स, ओरिगेनो, काली मिर्च पाउडर, दूध और नमक एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद माइक्रोवेव में रखकर हल्का सा पिघला लें.
अब इस मिक्सचर को कुल्चे पर अप्लाई करें और इसे बेकिंग ट्रे में रखकर माइक्रोवेव में पकाएं.
कुल्चा क्रिस्पी होने के बाद इसे माइक्रोवेव से निकाल लें और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






