- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks, sunday special
अगर आपको साउथ इंडियन खाना ज्यादा पसंद है, लेकिन डोसा खाकर बोर हो गए हैं? तो इस बार चाइनीज डोसा ट्राई करके देखें यकीन मानिएगा सभी को बहुत पसंद आएगा।
साउथ इंडियन डिशेज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर ब्रेकफास्ट में गरमा -गरम डोसा, सांभर और नारियल की मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। जी हां, डोसा साउथ इंडियन लोगों की पहली पसंद होता है और आपके खाने को लाजवाब बनाने वाली यह डिश देखते ही भूख कई गुना बढ़ जाती है।
वैसे तो डोसा दक्षिण स्टाइल में बनाया जाता है, मगर आज हम आपको चाइनीज डोसा बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। बता दें कि चाइनीज डोसा न सिर्फ बनाना आसान है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होता है। डोसे को आप इन आसान टिप्स से तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप उड़द
- 2 कप चावल
- ½ कप पोहा
- स्वादानुसार नमक
- 1 पैकेट नूडल्स
- 1 कप पत्ता गोबी
- 1 शिमला
- 2 प्याज़
- 1 Tbsp रेड चिल्ली फ्लेक्स
- 1 tbsp रेड चिल्ली सॉस
- 1 Tbsp सोया सॉस
- 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर
- 1 tbsp नूडल्स मसाला
- नमक
Method
सबसे पहले हमें डोसा का बैटर बनाना होगा, इसके लिए आप डाल और चावल दोनों को 4 घंटा लिए अलग अलग पतीले में भिगो कर एक साइड पे रख दें, पोहा को भी भिगो कर 15 से 20 मिनिट पहले रख लें।
पानी निकाल कर, इन्हें अलग अलग से बारिक से पिस लें, मिक्स करके एक बड़े पतीले में गरम जगह पे रख दें। रात भर के लिए रख दें ताकि यह खमीर हो जाए।
दूसरे दिन यह बैटर तैयार है। डोसा या इडली बनने के लिए। इस में अब नमक शामिल करें ।
आइए जब तक चाइनीज बनाते हैं। सबसे पहले सभी समान तैयार करके रख लें। आप एक फ्राई पैन लें जिसमें थोड़ा तेल गर्म कर लें।
जब तेल गर्म हो जाए तो एक कटा हुआ प्याज, एक शिमला मिर्च, 1 बारीक कटी हुई पत्ता गोभी आदि डालकर फ्राई कर लें।






