- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Chinese, desi chinese, indo-chinese
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
अगर आपको भी चाइनीज खाना पसंद है और आप चिली पनीर के शौकीन हैं, तो बेशक आप इसे घर पर भी ट्राय करना चाहेंगे।
अगर आपको भी चाइनीज खाना पसंद है और आप चिली पनीर के शौकीन हैं, तो बेशक आप इसे घर पर भी ट्राय करना चाहेंगे। चिली पनीर खास भारतीय और चाइनीज व्यंजन का फ्यूजन है। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है, क्योंकि इसमें कई तरह की सब्जियां और सॉस का इस्तेमाल होता है। यहां पढ़ें चिली पनीर रेसिपी –
Ingredients
- 300 gm पनीर
- 2 टी स्पून नमक
- 1 अंडा
- 1/2 कप कॉर्नफ्लोर
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- बैटर मिलाने के लिए पानी
- तेल तलने के लिए
- 2 कप प्याज
- 2 टी स्पून हरी मिर्च
- 1 टेबल स्पून सोया सॉस
- 2 टी स्पून सिरका
- 1/4 टी स्पून अजीनोमोटो
- कुछ हरे पत्ते सजाने के लिए
Method
सबसे पहले पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब 1 छोटा चम्मच नमक, अंडा, कॉर्नफ्लोर, लहसुन, अदरक और इतना पानी मिलाएं कि टुकड़े मिश्रण में 'कोट' हो जाएं।
इसके बाद दीप फ्राई करने केे लिए तेल गरम करें और पनीर के टुकड़ों को तेज़ आंच पर सुनहरा गोल्डन क्रिस्प होने तक तल लें।
अब एक कढा़ई में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें और उसमें दरदरा कटा हुआ प्याज़ डालकर तेज़ आंच पर तब तक भूनें जब तक वे गीले न दिखें।
इसके बाद हरी मिर्च डालें और कुछ देर चलाएं, बचा हुआ नमक, सोया सॉस, सिरका और पनीर डालें।
बस बन गया आपका चिली पनीर। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और कुछ हरे पत्तों से सजाकर परोसें।






