- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- desi chinese, Indian, indo-chinese
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
हम जब सुबह उठते हैं, तो हमें सुबह की भूख भी बहुत तेज लगती है। दिन भर काम करने के लिए हमें सुबह एनर्जी वाले नाश्ते की आवश्यकता होती है। आज हम आपको एग फ्राई चावल की रेसिपी के बारे में बताएंगे। एग फ्राई चावल आपको सारे न्यूट्रिशंस देने के साथ आपकी भुख को भी शांत करते हैं।
चावल के अंदर फ्राइड अंडों, मशरूम और धनिया डालकर बनाई गई यह डिश खाने में भी बहुत डिलिशियस होती है। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि किस तरह आप एग फ्राई राइस (Egg Fried Rice Recipe In Hindi) घर पर बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
Ingredients
- 4 अंडे
- 2 कप चावल
- नमक स्वादानुसार
- 2 हरी प्याज का साग + प्याज
- 2 बड़ा चम्मच तेल
- 7 लहसुन की कली
- 1 छोटा चम्मच सिरका
- 2 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 2 छोटा चम्मच चिली सॉस
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में चावल को उबाल लें। फिर एक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें और इसमें फिर आप अंडे डालकर इसे पकने के लिए रख दें। जब ये भूर्जी जैसे स्क्रैंबल होजाए और पकने लग जाए ,तो आप इन्हें निकालकर अलग रख लें।
फिर एक कड़ाही में थोड़ा तेल लेकर गर्म करते हुए इसमें आप लहसुन और प्याज़ डालकर तेज आंच पर इन्हें पकाएं।
जब प्याज पक जाएं तो इसमें आप चावल, चिली सॉस, सिरका, सोया सॉस डालकर तेज आंच पर पकाएं और फिर इसमें आप अंडे की भुर्जी डालकर और साथ ही स्प्रिंग ओनियंस डालकर, इसे सर्व कर सकते हैं।






