- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Cuisine
- Indian, Italian, newyork
- Course
- bakery, Dessert, Snacks
गर्मी की छुट्टियों में अब जब बच्चे घर पे हैं तो क्यों न उन्हें उनके मनपसंद चीज़ें बनाकर खिलाया जाए ? हम लेकर आए है आपके लिए सबसे आसान तरीके से बनने वाले ( Choco Chip cookies)। जिसे खाकर सब करेंगे आपकी वाह वाही।
Ingredients
- 4 Tbsp साॅफ्ट मस्का
- 2 tbsp पीसी हुई शक्कर
- 9 tbsp मैदा
- 1 tbsp चोको चिप (1)
- 1 tbsp टूटी फ्रूटी
Method
मस्का और शक्कर को अच्छे से फेट लें इतना की वो फ्लफी हो जाएं।
इस में मैदा शामिल करके एक गुँथा हुआ आटा बना लें।
2 बटर पेपर के बीच में रख के इसे बेले, इसकी चौड़ाई ⅛ इंच रखिए।
अपने चॉइस की टॉपिंग से इसे सजाए।
इसे फ्रिज में 1-2 घंटा रखें।
इसे अपने मन पसन्द आकार में कट करके, प्री हीटेड ओवन में 12-15 मिनट्स बेक करें और सर्व करें।






