- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Italian
- Course
- bakery, cake, sweet dish
Chocolate Cake Rolls Recipe: चॉकलेट केक बच्चों को काफी पसंद होते हैं. ऐसे में पेरेंट्स अक्सर मार्किट से चॉकलेटी चीजें खरीद लाते हैं. मगर क्या आपने कभी बच्चों को चॉकलेट केक बॉल्स (Chocolate Cake Rolls Recipe) का स्वाद चखाया है. जी हां, चॉकलेट केक बॉल्स खाने में बेहद टेस्टी होते हैं. वहीं आप बच्चों के लिए स्नैक्स में फटाफट से चॉकलेट केक रोल्स तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं चॉकलेट केक रोल्स बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप बच्चों को बेस्ट सरप्राइज दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में फटाफट से बनाएं सुप्रीम गार्लिक ब्रेड, बच्चों को भी आएगा बेहद पसंद
Ingredients
- कप चॉकलेट केक
- कप व्हीपिंग क्रीम
- ग्राम पिघली हुई मिल्क चॉकलेट
- चम्मच तेल
- रंग बिरंगी वर्मीसिली
Method
चॉकलेट केक रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट केक को बॉउल में क्रश कर लें.
फिर इसमें व्हीपिंग क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
इसके बाद हाथों पर हल्का सा तेल लगाएं और इस मिक्सचर के रोल्स तैयार कर लें.
अब इन सभी रोल्स को पिघली हुई मिल्क चॉकलेट में डिप करें और प्लेट में लाइन से लगाकर रख दें.
फिर इसके ऊपर चॉकलेच से लाइन बनाते हुए डिजाइन बनाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें.
इसके बाद रोल्स के दोनों कोनों को वर्मीसिली में डिप करें.
बस आपके चॉकलेट केक रोल्स तैयार हैं. इसे बच्चों को खाने के लिए दें.






