- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
हमारे देश में किसी भी त्योहार या ख़ास मौके पर सबसे पहले मीठा (Chocolate dessert cup recipe) खाया जाता है। त्योहारों पर तो घर में मिठाई के डिब्बे आने की लाइन लगी रहती है। लेकिन आम दिनों में मिठाई की इतनी डिमांड नहीं रहती। गर्मी के मौसम में तो ज्यादा दिनों तक मिठाई को स्टोर करके भी नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में यदि घर पर अचानक से कोई मेहमान आ जाए तो उन्हें भी आप स्वादिष्ट और ताज़ी मिठाई खिलाकर खुश कर सकते हैं। दरअसल, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनसे सिर्फ मीठा ही पसंद होता है। ऐसे में वह हर जगह जाकर सिर्फ मिठाई की तलाश करते हैं। लेकिन हर समय हमारे घर में मिठाई रहे, ये जरुरी नहीं है। यदि आपके पास भी मिठाई उपलब्ध ना हो, तो अब आपको फ़िक्र करने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि हम आपको आज ऐसी मिठाई की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसको खाते ही आप और आपके घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
इस मिठाई को चॉकलेट डिजर्ट कहते हैं। खास बात ये है कि इस मिठाई को सिर्फ 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है। बच्चों को तो ये मिठाई कुछ ज्यादा ही पसंद आने वाली है, क्योंकि ये चॉकलेट (Chocolate dessert cup recipe) से जो बनेगी। तो चलिए, अब आपका ज्यादा टाइम ना लेते हुए हम आपको इस टेस्टी मिठाई की रेसिपी बात ही देते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक बाउल में चॉकलेट केक के अच्छे से पीस कर लीजिए।
फिर आप उन पीस को मिठाई वाले कप में 2-2 चम्मच डालकर उसे अच्छे से फिट होने दे। आप ऊँगली से दबाकर भी उन्हें फिट कर सकते हैं।
अब आप एक छोटे से कप में पानी ले और उसमें कॉफ़ी का एक छोटा पैकेट डाल दें। कॉफ़ी घुलने तक उसे अच्छी तरह से मिलाएं।
अब सभी मिठाई कप में उसे थोड़ा-थोड़ा डालें।
अब क्रीम ले लीजिये और फिर उसे 10 मिनट तक मिक्स करें। फिर आप उसमें कंडेंस्ड मिल्क को डाल दें और 2-3 मिनट तक और उसे हैंड ग्राइंडर से मिक्स करें।
अब क्रीम को दो भाग में कर ले। फिर एक भाग में मैल्ट किया हुआ चॉकलेट डाल दे और उसे अच्छे से मिला दें।
अब क्रीम और चॉकलेट दोनों क्रीम को कोण में भर लीजिए और फिर सफ़ेद वाले क्रीम का एक लेयर कप में लगा दीजिये।
उसके ऊपर चॉकलेट वाले क्रीम का लेयर लगा दें।
अब ऊपर से चॉकलेट केक का लेयर लगा दे।
इसे 5 मिनट फिट होने के लिए रख दें।
इस तरह आपका चॉकलेट डिजर्ट बनकर तैयार हो गया। अब आप जल्दी से इसे सर्व कर अपने घरवालों का मुंह मीठा कीजिये।






