- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- icecream, summer dishes
Mango Ice Cream Recipe: गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना काफी कॉमन होता है. वहीं गर्मियों में मैंगो फ्लेवर वाली आइसक्रीम का लुत्फ उठाना हर कोई पसंद करता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर आसानी से मैंगो आइसक्रीम (Mango Ice Cream Recipe) रेडी कर सकते हैं. जी हां, टैंगो पाउडर और शुगर की मदद से आप सिर्फ 10 मिनट में मार्किट जैसी मैंगो आइसक्रीम बना सकते हैं. वैसे तो टैंगो पाउडर का इस्तेमाल रसना बनाने के लिए किया जाता है. लेकिन आइए आज हम आपको बताते हैं टैंगो से मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – घर पर ट्राई करें नींबू सोडा शिकंजी की इंस्टेंट रेसिपी, गर्मी हो जाएगी चुटकियों में छूमंतर
Ingredients
- 1 पैकेट मैंगो फ्लेवर वाला टैंगो पाउडर
- 2 चम्मच चीनी पाउडर
- 2 गिलास पानी
Method
मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में टैंगो पाउडर ले लें.
अब इसमें चीनी पाउडर एड करें और फिर पानी डालते हुए सभी चीजों को मिक्स कर लें.
इस घोल को अच्छी तरह से चलाएं. जिससे इसमें पाउडर की गांठ नहीं बचेगी और ये पूरी तरीके से मिक्स हो जाएगा.
अब टी कप लें और इस घोल को सभी कप में ऊपर कर भर दें.
इसके बाद टी कप को एल्युमीडियम फॉइल पेपर से अच्छी तरह कवर कर दें.
अब फॉइल पेपर में चाकू से छेद करते हुए एक पलती लकीर बनाएं. फिर इसमें आइसक्रीम की डंडी डाल दें.
सभी कप को फ्रिजर में 5-6 घंटों के लिए रख दें. बस आपकी मैंगो आइसक्रीम तैयार हो जाएगी.
अब टी कप को चाकू से काट कर निकाल दें और ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम का मजा उठाएं.





