- Prep
- 20 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- American
- Course
- bakery, cake, sweet dish
आप घर पर बिना अंडे, बिना माइक्रोवेव ओवन और बिना किसी क्रीम के भी स्विस रोल बना सकते हैं। जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।
Swiss Rolls Recipe: अक्सर आप बेकरी जाते होंगे तो स्विस रोल में आपकी नज़र जरूर पड़ती होगी। ये दिखने में तो शानदार होता ही है, खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। बच्चों के साथ-साथ ये बड़ों को भी खूब पसंद होता है। आज हम आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं और आप घर पर बिना अंडे, बिना माइक्रोवेव ओवन और बिना किसी क्रीम के भी स्विस रोल बना सकते हैं। ये केक से भी ज्यादा सॉफ्ट होता है। आप इसे आसान तरीके से घर पर ही बना सकते हैं और इसके लिए आपको मार्केट से ज्यादा सामान खरीदने की भी जरूरत नहीं है। आप इसे किचन में मौजूद सामानों का इस्तेमाल करके ही बना सकते हैं।
Ingredients
- 1½ कप चॉकलेट केक
- 1 कप व्हीपिंग क्रीम
- 200 ग्राम पिघली हुई मिल्क चॉकलेट
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- रंग बिरंगी वर्मीसिली
Method
चॉकलेट केक रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट केक को बॉउल में क्रश कर लें.
फिर इसमें व्हीपिंग क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
इसके बाद हाथों पर हल्का सा तेल लगाएं और इस मिक्सचर के रोल्स तैयार कर लें.
अब इन सभी रोल्स को पिघली हुई मिल्क चॉकलेट में डिप करें और प्लेट में लाइन से लगाकर रख दें.
फिर इसके ऊपर चॉकलेच से लाइन बनाते हुए डिजाइन बनाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें.
इसके बाद रोल्स के दोनों कोनों को वर्मीसिली में डिप करें.
बस आपके चॉकलेट केक रोल्स तैयार हैं. इसे बच्चों को खाने के लिए दें.






