Winter Tips: सर्दी का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही अधिक इसमें सावधानी बरतने की जरूरत होता है। दरहसल, सर्दी में ठंड लग जाने से सर्दी- जुकाम, खांसी जैसी बीमारियां होती है। जिन लोगों को गठिया की समस्या होती है इससे उनके जोड़ों में दर्द होता है। इससे आपकी दिनचर्या पर भी असर पड़ता है। इसलिए जितना हो सकें आप घर पर रहें, परंतु अगर घर से बाहर जाना जरूरी है, तो आप इन घरेलू नुस्खों से सर्दी के प्रकोप से बच सकते हैं। ये चीजें आपकी किचन में ही मिल जाएंगी। इन चीजों का सेवन करने से आपके शरीर में बीमारियां अटैक नहीं करेंगी। साथ ही आप स्वस्थ्य भी रहेंगे। तो, चलिए आज हम आपको बताएंगे सर्दी से बचने के उपाय।

खजूर का सेवन करें
आपको बता दें, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खजूर एक अच्छा फल है। इसका सेवन करने से आप बहुत- सी बीमारियों से दूर रहेंगे। खजूर बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक पाए जाते हैं। इससे आपके शरीर को गर्मी मिलती है।
तिल का सेवन करें
हम सभी जानते है तिल गर्म होती है। ये हमारे शरीर को गर्मी पहुंचाने में मददगार होती है। इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जैसे, फाइबर, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम, जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। यदि आप सर्दी में होने वाले रोगों से खुद को बचाना और सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो तिल का सेवन अवश्य करें।
गुड़ का सेवन करें
सर्दियों में चीनी की जगह गुड़ का सेवन करें। गुड़ सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। साथ ही यह शरीर को गर्म रखने में भी आपकी मदद करता है। गुड़ आयरन से भरपूर होता है। ये आपके शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।
बाजरा का सेवन करें
सर्दियों में आप गेहूं के आटे की जगह पर बाजरा के आटे की रोटी का सेवन करें। बाजरा के आटे में आपके शरीर को गर्म करने के गुण होते है। अगर आप बाजरे का सेवन करेंगे, तो आपकी सर्दी में बीमार होने वाली समस्या दूर हो जाएगी और आपको ठंड भी नहीं लगेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






