- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 8 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
मई का महीना चल रहा है। पूरे भारत में इस समय भीषण गर्मी हो रही है। जिस वजह से लू की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। गर्मी में पारा जैसे-जैसे चढ़ वैसे-वैसे लोगों को कुछ ठंडा पीने का मन करता है, जिससे उनके पेट को ठंडक पहुँच सके। लोग खुद को डाईड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने पेट में ठंडक भी रहना चाहते हैं और इसके लिए कोई स्वस्थ ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो शायद अब आप की ये तलाश पूरी हो गई है। संतरे के रस से बनने वाली इस यमी ड्रिंक का नाम है बैरी ऑरेंज सोडा। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
Method
बैरी ऑरेंज सोडा बनाने के लिए आप सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को धोकर काट लें। साथ ही एक नींबू भी धोकर काट दें।
फिर आप एक ग्लास लें और उसमें फ्रेश स्ट्रॉबेरी, नींबू स्लाइस, पुदीने के पत्ते और 1 टीस्पून चीनी डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें।
अब आप ग्लास में क्रश की हुई बर्फ डालें, आधा कप संतरे का रस और 1/4 कप सोडा डालें।
इन सबको मिक्स करें और फिर सभी को ये कूल ड्रिंक सर्व कर दें।






