- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 27 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks
Corn Cheese Dip Recipe: सुबह और शाम के नाश्ते में कई लोग चीज़ी डिश खाने के शौकीन होते हैं. खासकर बच्चों को स्नैक्स में चीज़ी फास्ट फूड काफी पसंद होते हैं. ऐसे में लोग अक्सर पिज्जा, पास्ता और बर्गर जैसी चीजों को तवज्जो देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी कॉर्न चीज़ डिप (Corn Cheese Dip Recipe) ट्राई किए हैं. जी हां, कॉर्न चीज़ डिप की आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – क्रिस्पी वेज बर्गर रेसिपी (Veg Burger Recipe)
Ingredients
Method
कॉर्न चीज़ डिप बनाने के लिए पैन में बटर डालकर पिघलाएं. अब इसमें लहसुन एड करें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
पैन में प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक पकाएं. अब इसमें कॉर्न, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर चलाएं.
सारी सब्जियां सॉफ्ट होने के बाद पैन में पाव भाजी मसाला, रेड चिल्ली फ्लेक्स और नमक एड करें.
कुछ देर चलाने के बाद इसमें मेयोनीज और चीज़ डालकर चलाएं.
बस आपकी कॉर्न चीज़ डिप तैयार है. अब इसे नाश्ते में गर्मा गर्म सर्व करें.






