- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 32 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Veg Burger Recipe: फास्ट फूड में बर्गर कई लोगों को पसंद होता है. हालांकि मार्किट में बना बर्गर अनहेल्दी होने के साथ-साथ काफी ऑयली भी होता है. वहीं हर रोज बाजार से बर्गर लाना मुमकिन नहीं हो पाता है. ऐसे में घर पर बर्गर बनाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए हम आपको बताते हैं क्रिस्पी वेज बर्गर (Veg Burger Recipe) बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में कुरकुरे और लजीज स्नैक्स तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – रोटी के सैंडविच बनाने की रेसिपी (Roti Sandwich Recipe)
Ingredients
- 6-7 उबले हुए आलू
- 2 चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- ½ चम्मच जीरा पाउडर
- ½ कप हरी मटर
- बारीक कटा हुआहरा धनिया पत्ता
- नमक स्वादानुसार
- तेल फ्राई करनेके लिए
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ब्रेड क्रम्ब्स
- कॉर्न फ्लोर
- पानी
- बर्गर सॉस
- 2 चम्मच मेयोनीज
- 2 चम्मच टोमैटो सॉस
- गोल कटे हुएप्याज, टमाटर और खीरे
- 2 बर्गर बन
- बटर
Method
वेज बर्गर बनाने के लिए बॉउल में आलू लें और इसे अच्छी तरह से मैश कर लें.
अब आलू में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, जीरा पाउडर, हरी मटर, हरी धनिया की पत्तियां और नमक मिक्स करें.
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद हाथों में हल्का सा ऑयल अप्लाई करें. अब आलू के मिक्सचर से मोटी टिक्की बना लें.
इसके बाद कटोरी में कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च पाउडर, और पानी का घोल बनाएं. आलू की टिक्की को इस घोल में डिप करें.
अब टिक्की में ब्रेड क्रम्ब्स लपेटें और इसे गर्म तेल में डीप फ्राई करें. वहीं कुरकुरी और गोल्डन ब्राउन होने के बाद टिक्की को निकाल लें.
बर्गर को बीच में काटें और फिर इसके एक तरफ मेयोनीज अप्लाई करें. वहीं दूसरे बर्गर पर पत्ता गोभी, प्याज, टमाटर और खीरा रखें.
अब इसपर आलू टिक्की रखकर बर्गर को बंद कर दें. बस आपके क्रिस्पी वेज बर्गर बनकर तैयार है. अब इसे टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें.






