- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Corn Pakoda Recipe: स्नैक्स में चाय और पकौड़ी खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. वहीं गर्मा गर्म पकौड़ी बनाने के लिए लोग आलू या प्याज का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी भुट्टे की पकौड़ी (Corn Pakoda Recipe) ट्राई की है. जी हां, भुट्टे की पकौड़ी बनाने की रेसिपी काफी आसान है. जिसे फॉलो करके आप स्वादिष्ट और न्यूट्रिएंट्स रिच नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं भुट्टे की क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़ी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – चना पालक की दाल बनाने की रेसिपी (Chana Palak Dal Recipe)
Ingredients
Method
स्नैक्स में भुट्टे की पकौड़ी बनाने के लिए मार्किट से दूध वाले नरम भुट्टे खरीदें. अब 1 भुट्टे को छोड़कर सभी भुट्टों को कद्दूकस कर लें.
बचे हुए भुट्टे के दानों को चाकू की मदद से निकाल लें और इसे कद्दूकस किए हुए भुट्टों में मिला दें. इससे पकौड़े कुरकुरे बनेंगे.
अब भुट्टे के बैटर में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, सौंफ, अजवाइन और नमक डालकर मिक्स कर लें.
इसके बाद भुट्टे में प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न फ्लोर, बेसन, अदरक और हरी मिर्च डालें. फिर इसमें पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
भुट्टे के मिक्सचर को 10 मिनट तक ढक दें. फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें. इससे भुट्टे के पकौड़ों में कुरकुरापन आ जाएगा.
पैन में तेल गर्म करें. भुट्टे की पकौड़ी बनाएं और इसे माध्यम आंच पर डीप फ्राई कर लें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर प्लेट में रख लें.
बस आपकी भुट्टे की पकौड़ी तैयार है. अब इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ स्नैक्स में सर्व करें.






