- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai, north indian
- Course
- Breakfast, dinner, Snack
क्रीमी पालक सूप रेसिपी: सर्दियों में सूप पीना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। पालक को हम कई तरह से इस्तेमाल करते हैं और हर तरह से ये शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी है। चाहे पालक की सब्जी हो, पालक का जूस हो, पालक पनीर, पालक का पराठा या फिर क्यों न पालक का सूप (Spinach Soup ke Fayde) हो। ये सारे हमारी सेहतमंद शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं। पालक में आयरन पाया जाता है। आयरन के अलावा पालक में फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन ए, सोडियम, प्रोटीन क्लोरीन और विटामिन-सी मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। तो आज हम आपके लिए पालक सूप की बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं, जो बनाने में बेहद ही आसान है।

Ingredients
Method
सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें और इसमें प्याज और लहसुन डालकर भूनें। अब इसमें पालक डालें और कुछ देर भूनें और इसे ग्राइंड कर लें।
अब इस प्यूरी को पैन में दूध डालकर पकाएं, इसमें अब कालीमिर्च, नमक, ओरिगैनो और क्रीम डालकर इसे पकने दें। एक बाउल में सूप को निकालें और चिली फलेक्स से गार्निश करके सर्व करें।






