- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Maharastra
- Course
- Breakfast, Snacks
Vada Pav Recipe: महाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड देश भर में मशहूर है. पाव भाजी से लेकर भेल पूरी जैसी कई चीजों का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. वहीं महाराष्ट्र के फास्ट फूड की फेहरिस्त में वड़ा पाव (Vada Pav Recipe) का नाम भी शामिल है. वैसे तो वड़ा पाव का स्वाद आप किसी भी होटल या रोस्टोरेंट में चख सकते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो आसान रेसिपी की मदद से घर पर स्वादिष्ट और स्पाइसी वड़ा पाव सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर वड़ा पाव बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – चीज़ गार्लिक ब्रेड की रेसिपी (Cheese Garlic Bread Recipe)
Ingredients
- 2 पाव
- 3 उबले हुए आलू
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चुटकी हींग
- ¼ चम्मच सरसों के दाने
- ½ इंच बारीक कटा हुआ अदरक
- ½ कप चने का बेसन
- 2 लहसुन की बारीक कटी हुई कलियां
- 1 चुटकी बेकिंग सोडा
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
- 3-4 करी पत्ता
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
Method
वीकेंड पर वड़ा पाव ट्राई के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर बॉउल में मैश करलें. साथ ही हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को मिक्सर में पीस कर पेस्ट तैयार करें.
पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर लें. फिर इसमें सरसों के दाने डालें और चटकने के बाद पैन में हींग, करी पत्ता और हल्दी पाउडर एड करें. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भूनें.
तड़का पकने के बाद इसे आलू के बॉउल में डालकर अच्छी तरह से चलाएं. अब इसमें हरा धनिया, नींबू का रस और नमक मिक्स कर दें. ध्यान रहे कि सारी सामग्रियां अच्छी तरह से मिल जाएं.
बेसन का घोल तैयार करने के लिए बॉउल में बेसन लें. फिर इसमें बेकिंग सोडा और नमक एड कर दें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन का गाढ़ा घोल बना लें.
इसके बाद हाथों में तेल अप्लाई करें और आलू के मिक्सचर को हाथों में लेकर गोल-गोल घुमाएं और लड्डू का आकार दे दें. इसी तरह पूरे आलू की गोलियां तैयार कर लें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर आलू के बॉल्स को बेसन के घोल में डिप करके पैन में डाल दें. सारे पकौड़ों को पैन में डीप फ्राई कर लें.
इसके बाद पाव को बीच में काटें और इसपर हरी चटनी या टोमैटो केचअप अप्लाई करें. अब पकौड़ो को पाव में रखकर प्रेस कर दें.
गैस पर तवा गर्म करें और गैस को लो फ्लेम पर सेट कर दें. फिर सभी पाव में बटर लगाकर तवे पर सेंक लें. वहीं अगर आप चाहें तो पाव को बिना सेंके भी सर्व कर सकते हैं.
बस आपका गर्मा गर्म क्रिस्पी वड़ा पाव तैयार है. अब इसे हरी चटनी या टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें.






