- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, Marathi
- Course
- Breakfast, Snacks
मानसून के मौसम ने दस्तक दे दी है, और पिछले तीन दिनों से मौसम बहुत ही सुहाना हो गया है। ऐसे शाम को लगने वाली हल्की-फुल्की भूख में अक्सर जब मन पकौड़े खाने का होता है, खासकर इस बारिश में।
पकौड़े की बात हो तो अक्सर लोग आलू, प्याज, पालक या पनीर के बारे में ही सोचते हैं। ऐसे में, आज हम आपको अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाना सिखाएंगे, जो गर्मागर्म चाय का मजा भी दोगुना कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 6 अरबी के पत्ते
- 2 कप बेसन
- 7-8 लहसुन की कलियां
- प्याज स्लाइस में कटा हुआ
- 3-4 हरी मिर्च
- आधा चम्मच लाल मिर्च
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- निम्बू का रस थोड़ा सा
- नमक स्वादानुसार
- तेल तलने के लिए
Method
अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छे से धो लें।
सूख जाने पर पत्तों के डंठल हटाकर अलग रख दें।
फिर आप एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, नींबू का रस और नमक डालें।
अब आप इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इस घोल को आप अरबी के पत्तों पर लगा दें और फिर इन पत्तों को गोल मोड़ते हुए रोल बना लें। आप चाहे तो इन्हें धागे से बाँध सकते हैं।
अब आप एक बर्तन में गर्म पानी रखिए।
पानी गर्म हो जाने पर आप उस बर्तन पर एक स्टील की छलनी रख दें और फिर उस पर रोल रखकर ऊपर से एक प्लेट ढंक दें। कम से कम 20 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें।
अब स्टीम किए हुए पत्तों को गोल काट लें और इन्हें गर्म तेल में कुरकुरा होने तक शॉलो फ्राई कर लें।
इस प्रकार आपके अरबी के पत्ते के पकौड़े बनकर तैयार है।






