- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Cuisine
- Indian, Punjabi
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, sunday special
छुट्टियों के मौसम में मक्के की रोटी और कोई भी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इस बार मक्के की पूड़ी बनाएं और आलू की सब्जी के साथ सर्व करें।
लंच में अगर गरमा-गरम सरसों के साग के साथ मक्खन लगी हुई मक्के की रोटी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। जी हां, खाने का ये कॉम्बिनेशन भला किसे पसंद नहीं है और जब बात है बरसात में खाने का मजा उठाने की… तो मक्के की रोटी और सरसों का साग बनना लाज़मी है।
दरअसल, सच्चाई ये है कि सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी सभी खाते हैं, लेकिन कभी आपने मक्के की पूड़ी ट्राई की है और वो भी आलू की सब्जी के साथ.. । अगर नहीं तो आज ही बनाकर देखें। यकीनन मक्के की पूड़ी से हर सब्जी का मज़ा दोगुना बढ़ जाता है।
Ingredients
- 1 कप मक्के का आटा
- 1 कप गेंहू का आटा
- ½ tsp अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- तेल तलने के लिए
- पानी जरूरत के अनुसार
- 2 Tbsp कोतमीर बारिक कटी हुई
Method
मक्के की पूड़ी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मक्के का आटा, गेहूं का आटा, नमक, कोतमीर बारिक कटी हुई, अजवाइन और एक चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। ध्यान रहे आटा ज्यादा सख्त न हो। अब आटे को 15 से 20 मिनट के लिए अलग से रख दें।
अब आटे के छोटे-छोटे हिस्से कर लें और लुइयां तैयार कर लें। अब एक-एक करके पूड़ी को बेल लें और पूड़ी तैयार कर लें।
इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें, इससे यह तेल काम सोखेंगी।
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और इसमें एक-एक करके पूड़ी डालें और सुनहरा होने तक पका लें।
बस आपकी गर्मागरम मक्के की पूड़ी तैयार है, जिसे आप आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।






