- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- fast food, Snacks
मानसून में बारिश का मजा लेने के लिए अक्सर हम चाय और पकौड़े खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अक्सर एक ही प्रकार के पकौड़े खा-खाकर सभी बोर होने लगते हैं। ऐसे में ओनियन रिंग्स एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानें Onion Rings बनाने की आसान रेसिपी।
बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में शाम के समय चाय के साथ कुछ चाट- पकौड़ी मिल जाए तो क्या बात है। आलू-प्याज के पकौड़े तो आप खाते ही रहते होंगे। आज हम आपको कैफे स्टाइल ओनियन रिंग्स (Onion Rings) बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि ये भी प्याज के इस्तेमाल से ही बनाया जाता है लेकिन कुछ अलग ट्विस्ट देने के लिए इस बार ओनियन रिंग्स ट्राय कर सकते हैं जो एक क्रिस्पी, टेस्टी और मसालेदार स्नैक है। इसे आप गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करेंगे तो ये घर में सभी को खूब पसंद आएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 1 कप मैदा
- 1 ½ टेबल स्पून बेकिंग सोडा
- 1 अंडा
- 2/3 कप दूध
- 1 टेबल स्पून तेल
- 5-6 बड़े प्याज़
- डीप फ्राई के लिए तेल
- नमक
Method
सबसे पहले आप प्याज को धोकर रिंग के आकार में काट लें। फिर कुछ देर इन्हें पानी में डुबोकर अब अंडे का सफेद भाग और प्याज को रिंग लें।
एक बर्तन में बेकिंग सोडा, नमक, मैदा मिलाकर इसमें थोड़ा लाल मिर्च और चाट मसाला मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। फिर इन रिंग को मिश्रण में डुबोकर गर्म तेल में डीप फ्राई करें।
आपका फ्राइड ओनियन रिंग्स बनकर तैयार है, इसे चटनी के साथ सकते हैं।






