- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
रोजाना स्कूल और ऑफिस की भागदौड़ के कारण लोगों के पास अब सुबह में इतना समय नहीं होता है कि वे बैठकर सुकून से नाश्ता या खाना खा सकें। ऐसे में कम टाइम में फटाफट और टेस्टी नाश्ता बनाने की रेसिपी के बारे में खोज करते हैं। पनीर एक ऐसी सामग्री है जिसका सेवन स्टार्टर, डिश, स्नैक के तौर पर कर सकते हैं और यह वेजिटेरियन मेन्यू में सबसे प्रसिद्द भी है। हम आपको आज स्वाद से भरपूर पनीर टोस्ट रेसिपी (Paneer Toast Recipe) बता रहे हैं, जिसे बेहद आसानी से तैयार किया जाता है।
वैसे तो आमतौर पर सभी लोग सब्जी में डालकर खाते हैं। लेकिन इस पनीर से एक बेहद ही टेस्टी नाश्ता भी बन सकता है। पनीर खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है और साथ-साथ पनीर के फायदे भी कई सारे हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और कार्बोहाइड्रेट कम होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पनीर पसंद होता है। लेकिन जब आप उन्हें पनीर टोस्ट (Paneer Toast Recipe) खिलाएंगे तो वो सब अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए अब देर ना करते हुए जल्द से सीखते हैं पनीर टोस्ट बनाना (Paneer Toast Recipe)।
Ingredients
- ब्रेड – 4-5
- पनीर कद्दूकस – 1 कप
- प्याज – 1/2
- टमाटर – 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
- शिमला मिर्च – 1/2
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- टोमेटो सॉस – 2 टेबल स्पून
- मक्खन – 1 टेबलस्पून
- धनिया पत्ती कटी – 2 टेबलस्पून
- हरी चटनी – 4 टी स्पून
- चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून
- काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- नमक – स्वादानुसार
Method
पनीर टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
अब एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में बटर गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज़, अधरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भुन लें।
जब प्याज हल्के गोल्डन हो जाए तो उसमें आप बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर भूनें।






