- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
पोहे की मदद से बनाएं क्रिस्पी सा शाम का नाश्ता, यहां जानें पूरी रेसिपी।
पोहे को अक्सर लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर इसे कई तरह की सब्जियों की मदद से तैयार किया जाता है। हालांकि, यह देखने में आता है कि अधिकतर घरों में लोग पोहे को केवल एक ही तरह से बनाते व खाते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो इसकी मदद से कई अलग-अलग डिश तैयार कर सकते हैं।
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पोहा खाना बेहद पसंद तो होता है, लेकिन हर दिन एक ही तरह से पोहा खाकर वह बोर होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो ऐसे में आप पोहे को अलग वैरायटीज के साथ खाएं। मसलन, आप नाश्ते में पोहे की मदद से यह क्रिस्पी नाश्ता ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में पोहे की मदद से बनने वाली कुछ ईजी व डिलिशियस रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी अच्छी लगेंगी-
Ingredients
Method
सबसे पहले पोहा को बारिक पिस लें, रवा को भी एक बार पिस लें।
एक बड़े कटोरे में रवा, पोहा और दही के साथ नमक, रेड चिल्ली फ्लेक्स, चाट मसाला, नारियल डालकर अच्छे से पानी के सहायता से गाड़ा घोल तैयार कर लें।
इसे साइड पे रख दे ढक के 15 मिनट के लिए।
अब 15 मिनट बाद , इस में सारी सब्जियां डालें, कोतमीर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
एक नॉन स्टिक पैन में हल्का तेल लगाएं, इस में दोनों काले और सफेद तिल डाले थोड़ा सा बिछा दें, इसके ऊपर अपना घोल डालें, हल्का सा फैलाकर पैनकेक का आकार दें।
हल्का सा तेल डालकर, मीडियम से धीमी आंच पे 3 से 4 मिनट पकाएं, पलट कर दूसरी तरफ भी गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
गरमा गरम परोसें अपनी फेवरेट चटनी या सॉस के साथ और एंजॉय करें






