- Prep
- 6 min
- Cook
- 9 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Kerala
- Course
- Side Dish, Snack
Cucumber Pachadi Recipe: ककडी की पछडी रेसिपी इसके बारे में आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा। दरहसल, ये केरल स्टाइल वेल्लारी पचड़ी रेसिपी है। जिसके स्वाद का क्या कहना। इसका स्वाद मलाईदार है, जिसे अगर आपने आज तक नहीं चखा है। तो आप इसे आज ही चखिए। इसे बनाने के लिए आपके पास कुकुंबर का होना बेहद जरूरी है। ककडी की पछडी सिर्फ केरल में ही नहीं, पूरे देश में लोकप्रिय है। आप इसे रोजाना भी बनाकर खा सकते है, इसे बनाने में बहुत कम समय और सामग्री भी ज्यादा नहीं लगती है।

Ingredients
- 1 कप खीरे
- 1 कप दही
- 3 चम्मच नारियल का तेल
- हरी मिर्च
- अदरक
- प्याज
- नमक
- 1 छोटे चम्मच राई
- 5-6 कड़ी पत्ता
Method
सबसे पहले आप एक पैन में तेल गरम कर लें। फिर उसमें सरसों डाल दें। अब आप प्याज, कड़ी पत्ता डालकर जब तक सुनहरा ना हो जाए धीमी आंच में भून लें। ककड़ी, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से भून लें। कम से कम इसे 2- 3 मिनट तक भूनें।
उसके बाद अब दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब आपकी ककडी की पछडी बनकर तैयार है। जल्दी से सबको सर्व करें।






