- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 27 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
Curd Rice Recipe: गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं. वहीं गर्मा गर्म स्पाईसी खाना बहुत कम लोगों को अच्छा लगता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो गर्मियों में कर्ड राइस की इजी रेसिपी (Curd Rice Recipe) ट्राई कर सकते हैं. जी हां, दही का सेवन तो अमुमन सभी करते हैं. वहीं दही के साथ चावल और स्पेशल तड़का तैयार करके आप गर्मियों की बेस्ट डिश एन्जॉय कर सकत हैं. तो आइए जानते हैं दही तड़का बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें – कारा चटनी रेसिपी (Kara Chutney Recipe)
Ingredients
Method
कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पानी में 20 मिनट तक भिगो दें. फिर इसे कुकर में डालकर पका लें.
कुकर में 1 सीटी आने के बाद चावल को 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और फिर गैस बंद करके चावल को ठंडा होने के लिए रख दें.
अब दही में नमक डालकर अच्छी तरह से फेंटे. फिर पके हुए चावल को दही में मिक्स कर दें.
कर्ड राइस का तड़का तैयार करने के लिए पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा, चने की दाल और सरसों के दाने डालें.
सरसों चटकने के बाद पैन में उड़द की दाल एड कर दें. फिर इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च और करी पत्ते डाल दें.
सभी सामग्रियों को 1 मिनट तक भूनने के बाद दही और चावल में मिक्स कर दें.
बस आपके स्वादिष्ट कर्ड राइस तैयार है. इसे नाश्ते में सभी को सर्व करें.






