- Prep
- 6h
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
हम भारतीय को बहुत तरह की दाल बनानी आती है। हमनें आपको पहले भी दाल को लेकर कई रेसिपीज बताए हैं, लेकिन आज हम आपको दाल मखनी की रेसिपी बताने जा रहें है। ये नाम से सुनने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही स्वाद में भी लगती है। इसे बनाना में भी ज्यादा समय नहीं लगता है और इसके स्वाद की चर्चा हर तरफ़ है।
अगर आपने कभी दाल मखनी खाई है, तो आप इसके स्वाद से जरूर परिचित होंगे। लेकिन, क्या आपको दाल मखनी बनानी आती है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको दाल मखनी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
लंच में दाल मखनी बनाने से एक रात पहले राजमा और उड़द की दाल को पानी में भिगो दें. वहीं सुबह दोनों का पानी छानकर अलग कर दें.
अब कुकर में 4 कप पानी, राजमा, उड़द की दाल, अदरक, लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर गैस पर रख दें.
वहीं दाल को 15 मिनट तक गैस पर पकाएं. फिर गैस बंद करने के बाद कुकर खुलने का इंतजार करें.
कुकर खुलने के बाद दाल में आधी क्रीम डालकर मिला दें और इसे साइड में रख दें.
अब पैन में बटर डालकर गर्म करें. फिर इसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं.
प्याज सॉफ्ट होने के बाद पैन में टमाटर का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर एड करें.
अब कुकर की दाल को पैन में पलट दें और इसे उबाल आने तक पकाएं. वहीं ग्रेवी गाढ़ी होने के बाद पैन में गरम मसाला मिक्स करें.
बस आपकी दाल मखनी बनकर तैयार है. अब इसे बची हुई क्रीम से गार्निश करें और लंच में गर्मा गर्म दाल मखनी सर्व करें.






