- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Dahi ki Sabji Recipe: कई डिशों में दही का इस्तेमाल आम होता है. टेस्टी खाना बनाने से लेकर गर्मियों में ठंडा रायता सर्व करने के लिए लोग दही की मदद लेते हैं. मगर क्या आपने कभी दही की सब्जी (Dahi ki Sabji Recipe) का स्वाद चखा है. दही की सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट और जायकेदार होती है. खासकर घर आए मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए आप दही की सब्जी सर्व कर सकते हैं. वहीं दही की सब्जी को आप मिनटों में रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं दही की सब्जी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – घर पर मिनटों में बनाएं छेने के स्वादिष्ट रसगुल्ले, फॉलो करें ये आसान रेसिपी, रसगुल्ले बनेंगे काफी सॉफ्ट और स्पंजी
Ingredients
Method
लंच में दही की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले दही को कपड़े में लपेट कर निचोड़ लें. जिससे इसका पानी निकाल जाएगा.
इसके बाद कड़ाही में घी गर्म करें. फिर इसमें लाल मिर्च, हरी मिर्च और अदरक डालकर फ्राई कर लें.
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और दाल चीनी एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से पकाएं. फिर इसमें दही डालकर चलाते रहें.
अब सब्जी में उबाल आने तक इसे चलाते रहें. इसके बाद सब्जी को धीमी आंच पर पकाएं.
ग्रेवी गाढ़ी होने के बाद सब्जी में गरम मलाला मिक्स कर दें.
बस आपकी दही की सब्जी तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ सर्व करें.






