- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- north indian, Rajasthan
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
गर्मियों के मौसम में कुछ दही और प्याज दोनों ही शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहद काम आते हैं. अगर दोनों का कॉम्बिनेशन साथ में खाया जाए तो आप दीवाने हो जाएंगे इस सब्जी के!
गर्मी के दिनों में दही प्याज की सब्जी खाना सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है. दही और प्याज दोनों की तासीर ही ठंडी होती है. ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन तेजी से बढ़ते पारे के बीच शरीर को ठंडा रखने में बेहद मददगार होता है. समर सीजन में हम सभी रोजाना किसी न किसी रूप में दही खाते हैं जिससे शरीर स्वस्थ्य रहे. अगर आप रूटीन सब्जियों से बोर हो गए हैं तो इस बार दही प्याज की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना आसान है और ये स्वाद से भरपूर रेसिपी है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी बात है कि इसमें प्याज के अलावा अन्य किसी सब्जी की जरूरत भी नहीं पड़ती है.कई बार ऐसा होता है कि घर में बनाने के लिए कोई सब्जी नहीं रहती है.
ऐसी सूरत में भी दही प्याज की सब्जी बनाई जा सकती है. ये झटपट तैयार हो जाती है. आप घर में हमारी बतायी रेसिपी की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं.
Ingredients
Method
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके, जीरा डालें,करी पत्ता और हरी मिर्ची बीच से कटी हुई, लाल सुखी एक मिर्ची शामिल करें। 2 से 3 मिनिट पकाएं।
अब इस में प्याज शामिल करें, उसे अच्छे से पका लें, जब तक इसका कच्चापन खत्म ना होजए, इस में अच्छे से फेटी हुई दही शामिल करें, नमक डालें धीमे आंच पे, अब इस में 2 से 4 मिनट पकने के बाद,सारे पीसे हुए मसालें शामिल करें।
अब जब यह भूंज जाएं, तो ऊपर से कसूरी मेथी और कोतमीर डालकर गरमा गरम परोसें






