- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में बच्चों को हर रोज कुछ ना कुछ स्पेशल खाना होता है। लेकिन रोजाना अनहेल्दी डिश खिलाकर बच्चों को नुकसान होता है। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी डिश बता रहे हैं जिसे बच्चे बड़े चाव से खाएंगे और साथ ही ये उनके शरीर को काफी फायदा भी पहुंचाएगा। इस डिश का नाम है दाल महारानी।
ये एक बहुत ही क्रीमी टेक्सचर वाली लाजवाब रेसिपी है। दाल महारानी हो आप लंच के साथ-साथ डिनर में भी बना सकते हैं। ये बनाने में बेहद ही आसान है और साथ ही ये खाने में भी लाजवाब लगती है। तो चलिए जानते हैं दाल महारानी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
दाल महारानी बनाने के लिए आप सबसे पहले तीनों दाल को धोकर कूकर में डाल दें।
फिर आप नमक और हल्दी डालकर कूकर को बंद कर दें और 5 से 6 सीट आने तक इसे पकाएं।
दाल पकने के बाद आप इसे ठंडा होने दें।
फिर आप एक कड़ाही में घी डालें और उसमें जीरा और बाकी सब खड़े मसाले इलायची, लॉन्ग, खड़ी लाल मिर्च, तेजपत्ता डालकर फ्राई होने दें।
फिर आप इसमें प्याज डालकर फ्राई कर लें। अब इसमें हरी मिर्च, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और टमाटर अच्छे से भून लें।
5 से 7 मिनट तक पकाने के बाद आप इसमें दाल डालकर इसे और 10 मिनट तक उबाल लें।
अंत में आप इसमें हरा धनिया और थोड़ी सी क्रीम डालकर मिक्स कर लें।
इस प्रकार आपकी स्वादिष्ट दाल महारानी बनकर तैयार है।






