- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- sindhi
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
सिंधी फूड डिशेस में दाल पकवान को काफी पसंद किया जाता है. चना दाल और मैदे से तैयार पकवान का कॉम्बिनेशन इस फूड डिश की जान हैं. इसे खाना कई लोग पसंद करते हैं.
फेमस सिंधी फूड डिश दाल पकवान को पसंद करने वालों की कमी नहीं है. दाल पकवान को ब्रेकफास्ट या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर काफी खाया जाता है. चना दाल और मैदे से बनने वाले क्रिस्पी पकवान के कॉम्बिनेशन से तैयार होने वाला दाल पकवान खाने के बाद उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता है. कई जगहों पर स्ट्रीट फूड के तौर पर दाल पकवान को काफी पसंद किया जाता है.नाश्ते में अगर आप एक जैसी चीजें खाकर बोर हो चुके हैं और नई डिश को ट्राई करना चाहते हैं तो दाल पकवान एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. इसे बनाना सरल है और ये रेसिपी कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं दाल पकवान बनाने की आसान रेसिपी.
Ingredients
Method
दाल पकवान बनाने के लिए सबसे पहले हम दाल तैयार करेंगे।
इसके लिए एक प्रेशर कुकर में चने की दाल डालकर उसमें पानी, हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाकर मीडियम आंच पर इसे पकाएंगे।
जब कुकर में 5 से 6 सीटी आ जाए तो गैस बंद कर देंगे और कुकर की गैस रिलीज होने देंगे।
अब एक कड़ाही लेंगे और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करेंगे।
जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालकर उसे चटकने देंगे।
इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर उन्हें नरम होने तक पकाएंगे।
अब इसमें गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिश्रण को 1 मिनट तक पकने देंगे।
इसके बाद कुकर का ढक्कन खोलकर उसमें से दाल निकाल लेंगे और उसे टमाटर के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे।
अब दाल को लगभग 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने देंगे।
इसके बाद गैस बंद कर देंगे। इस तरह आपकी दाल तैयार हो गई है।
अब पकवान बनाने के लए सबसे पहले एक गहरे तले वाले बर्तन में मैदा सहित अन्य सारी सामग्री डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे।
इसके बाद आटे को लगभग 30 मिनट के लिए कपड़े से ढ़ककर अलग रख दें।
उसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद लेंगे।
अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
अब एक लोई को लें और उसमें सूखे मैदे को लपेटकर रोटी जैसा बेल लें।
इस बीच आटे को लेकर उसकी लोइयां तोड़ लें।
इसके बाद कांटे वाली चम्मच की मदद से पूरी रोटी में छेद कर दें. ऐसा करने की वजह है जिससे की तेल में तलते वक्त पकवान फूलेंगे नहीं।
एक तरफ से सुनहरा होने के बाद पकवान को पलट लें और उसे दूसरी तरफ से फ्राई करें।
अब तैयार की गई इन रोटियों को तेल में डालें और उन्हें फ्राई करे।
दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने के बाद पकवान को कड़ाही में से निकाल लें।
इसी तरह सारे पकवान बनाकर उन्हें तल लें।
आपका स्वादिष्ट दाल-पकवान बनकर तैयार हो चुका है।
एक कटोरी में दाल निकालकर उसमें ऊपर से नींबू रस, इमली का पानी, प्याज और चाट मसाला डालकर गरमागरम पकवान के साथ सर्व करें।





