- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- sindhi
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
Dal Pakwan Recipe: दाल पकवान (Dal Pakwan) सिंधियों की एक फेमस फू़ड डिश है। घरों में इसे नाश्ते (Breakfast) में या फिर स्नैक्स के तौर पर यूज किया जाता है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इस रेसिपी में दाल और पकवान का कॉम्बिनेशन इसके स्वाद को लाजवाब बना देता है। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
दाल पकवान (Dal Pakwan) भले ही सिंधी फूड डिश हो लेकिन यह कई जगहों पर काफी पसंद की जाती है। इस रेसिपी में दाल और पकवान का कॉम्बिनेशन इसका स्वाद खास बना देता है।
दाल पकवान का इस्तेमाल ज्यादातर सिंधी घरों में ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स के तौर पर किया जाता है।Ingredients
- 1 कप चने की डाल
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 1 प्याज़ बारिक कटा हुआ
- 1 tsp लाल मिर्च पाउडर
- 1 tsp धनिया पाउडर
- 1 tsp गरम मसाला पाउडर
- 1 tsp राई
- ½ tsp जीरा
- 1 tsp हल्दी पाउडर
- ¼ tsp चाट
- 1 tsp रनींबू का रस
- 1 tbsp इमली की चटनी
- 1 tsp पुदीने की चटनी
- नमक
- 2 कप मैदा
- 1 tsp तेल
- ½ कप गुनगुना पानी
- नमक
Method
दाल पकवान बनाने के लिए सबसे पहले हम दाल तैयार करेंगे।
इसके लिए एक प्रेशर कुकर में चने की दाल डालकर उसमें पानी, हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाकर मीडियम आंच पर इसे पकाएंगे।
जब कुकर में 5 से 6 सीटी आ जाए तो गैस बंद कर देंगे और कुकर की गैस रिलीज होने देंगे।
अब एक कड़ाही लेंगे और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करेंगे।
जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालकर उसे चटकने देंगे।
इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर उन्हें नरम होने तक पकाएंगे।
अब इसमें गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिश्रण को 1 मिनट तक पकने देंगे।





