- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- sindhi
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट सिंधी डोडा, नोट करें ये रेसिपी।
लच्छा पराठा, नान, सिंपल रोटी और आलू पराठा तो आप सभी ने खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी फेमस डोडा खाया है। सिंधियों में चेहरा डोडा बहुत फेमस रेसिपी में एक है, तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सिंधियों के खान-पान बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। इनके कई सारे डिशेज लोगों के बीच काफी फेमस होते हैं, जैसे कढ़ी चावल, रस पटाटे, दाल पकवान और सिंधी डोडा आदि। आपने कभी सिंधी खाना खाया है? यदि नहीं तो इस वीकेंड घर पर बनाएं ये सिंधी डोडा। आम बोलचाल की भाषा में इसे आप चावल की पराठा समझ सकते हैं लेकिन इसे पराठे के जैसे नहीं बनाया जाता है। घर पर यदि सिंधी चेहरा डोडा बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए रेसिपी को फॉलो करें। डोडा दो तरह से बनाई जाती है एक सिंपल और दूसरा चेहरा डोडा।
Ingredients
- 2 कप चावल का आटा
- 2 टमाटर बिना बीज के कटे हुए
- 3 Tbsp बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1 बड़ी प्याज बारीक कटी हुई
- 2 उबले हुए आलू
- तेल ज़रूरत के हिसाब से
- स्वादानुसार नमक
- ½ कप मेथी के पत्ते
Method
चेहरा डोडा बनाने के लिए एक बाउल में चावल आटा लें और उसमें नमक, तेल, टमाटर, प्याज, आलू, धनिया, मिर्च, मेथी पत्ते डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए आटा गूंथ लें।
अब इसे सेट होने के लिए 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
अब चौकी के ऊपर एक पॉलिथीन बिछाएं। इसके ऊपर तेल लगाकर लोई रखें और इसे बेल लें।
ध्यान रखें कि डोडा को आपको पतला नहीं बेलना है।
बेलते वक्त पलेथन का इस्तेमाल नहीं करना है। पलेथन के बजाए आप तेल लगाकर बेलें।
अब गैस पर तवा गर्म करें और डोडा को दोनों तरफ से तेल लगाकर सेंक लें।
अब इसे गर्मा गरम सर्व करें आपका चेहरा डोडा बनकर तैयार है।





