- Cook
- 10 min
- Total
- 10 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Cough Drink
इन दिनों मौसम बदल रहा है। कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है तो कुछ जगह गर्मी बनी हुई है। मौसम के बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या भी होना शुरू हो जाती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वह जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं। अगर आप भी सर्दी-खांसी दूर भगाने के लिए कोई दवा की तलाश में है तो हम आपको आज एक ऐसी देसी ड्रिंक बता रहे हैं, जिसे पीते ही आपकी सर्दी-खासी फुर्र हो जाएगी। ये देसी ड्रिंक आपके घर में मौजूद चीजों से ही बनकर तैयार हो जाएगी। आइए जानते हैं इस देसी ड्रिंक को बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में 2 गिलास पानी डालें और फिर इसमें सूखा अदरक पाउडर यानी सोंठ पाउडर डालकर गैस मीडियम आंच पर चालू कर दें।
फिर आप कुछ देर बाद इसमें काली मिर्च पाउडर और तुलसी के पत्ते डाल दें और इसे उबलने दें।
अब आप करीब 10 मिनट तक इसे उबाल लें। यह जितना उबलेगा उतना ही फायदेमंद होगा।
जब पानी आधा रह जाए तब आप गैस बंद कर दें।
इस प्रकार आपकी इम्यूनिटी बूस्टर देसी ड्रिंक बनकर तैयार है।






