- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Uttrakhand
- Course
- Dessert
Arsa Banane Ki Recipe In Hindi: यदि आप रोज एक हीं तरह का स्वीट्स खा-खाकर बोर हो गये हैं, तो आप घर पर स्वीट्स में कुछ यूनिक ट्राइ कर सकते हैं। हमने आपको पहले भी ऐसी टेस्टी रेसिपी के बारे में बताया है (Chamcham Sweet Recipe) आप इस बार उत्तराखंड की पारंपरिक डिश अरसा (Arsa) बनाकर देखिए, जिसे उत्तराखंड में शुभ मौकों पर खाया जाता है।

Also Read: Paneer Amritsari Recipe In Hindi: बनाएं पंजाब का मशहूर पनीर अमृतसरी
उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में यह डिश काफी प्रचलित होने के साथ आपको इसकी तैयारी थोड़ी पहले से करनी होती है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप अरसा (Arsa Banane Ki Recipe In Hindi) को घर पर बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप अरसा बनाने के लिए एक बर्तन में एक दिन पहले रात में ही चावल भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इन चावल को मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें।
फिर आप एक बर्तन में शक्कर को पानी में उबलने रखें।
जब शक्कर पूरी तरह से घुल जाए तो,इस बने हुए घोल में पीसे हुए चावल के मिश्रण मिला दें और मीडियम आंच पर एक घंटे तक इसे हिलाते रहें और जब यह बन जाएं तो गैस को बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
इसके बाद आप इस मिश्रण के पकौड़े बनाकर धीमी आंच पर तेल में पकौड़े डालकर तल लें। अब आप इसे गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।






