- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Amritsar, Indian
- Course
- dinner, Lunch
Paneer Amritsari Recipe In Hindi: जब भी हम बाहर होटल में खाना खाने जाते हैं, तो वहां पर पनीर की इतनी वैरायटी होती है कि आपने कभी खाई हीं नहीं होगी। इसी तरह पंजाब के ढाबों पर आपको हर जगह पनीर अमृतसरी मिल जाता है, जो कि मक्का की रोटी के साथ खाया जाता है।

जैसा कि नाम से हीं आप जान गये होंगे कि आखिर यह पनीर रेसिपी कौनसे शहर की देन है। हमने पहले भी आपको (Kashmiri Paneer Recipe In Hindi: मसालेदार कश्मीरी पनीर ऐसे बनाएं) बताई है, तो आज हम आपको इस पोस्ट के द्वारा बताऐंगे कि किस प्रकार से यह पनीर अमृतसरी (Paneer Amritsari Recipe In Hindi) बनाया जाता है, तो आइए जानते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में तेल को गर्म करके उसके अंदर प्याज, अदरक और लहसून के पेस्ट को कुछ देर के लिए भूनें। फिर इसमें हल्दी पाउडर, सारे मसाले और अजवायन का मसाला डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं और इनके साथ भूनें। अब पैन के अंदर आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर प्यूरी और बाकी बचे सारे मसालों को डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
अब इसमें आप थोड़ी चीनी और काजू का पेस्ट डालकर अच्छे से हिलाएं और दो मिनट तक इसे पका भी लें। फिर लास्ट में आप पनीर के टुकड़ों को इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से 5-7 मिनट के लिए पकाएं। जब यह पूरी तरह से पक जाएं और भीनी भीनी खुशबू आने लगे तो इसे धनिया डालकर गर्मागर्म आप सर्व कर सकते हैं।






