- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 15
- Cuisine
- Bangali, Indian
- Course
- Dessert, sweet dish
Chena Rasgulla Recipe: मिठाई में छेने के रसगुल्ले कई लोगों के फेवरेट होते हैं. ऐसे में रसगुल्लों का स्वाद चखने के लिए ज्यादातर लोग हलवाई की दुकान का रुख कर लेते हैं. मगर क्या आप घर पर छेने के रसगुल्ले (Chena Rasgulla Recipe) बनाने की रेसिपी जानते हैं. जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि छेने के रसगुल्ले बनाना काफी आसान होता है. ऐसे में आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में सॉफ्ट और स्पंजी छेना रसगुल्ला रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं छेने के रसगुल्ले बनाने की विधि, जिसे ट्राई करके आप घर बैठे स्वादिष्ट मिठाई का आनन्द उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – खाने के बाद बच गई है इडली, फेंकने की बजाए ऐसे बनाएं चटपटी चाट, सभी हो जाएंगे आपकी कुकिंग के फैन
Ingredients
Method
छेने का रसगुल्ला बनाने के लिए सबसे पहले बर्तन में दूध उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
अब नींबू के रस में बराबर मात्रा में पानी एड करें. फिर इसे दूध में मिक्स कर दें.
वहीं दूध फटने के बाद इसे कपड़े से छानकर पानी अलग कर दें. अब हाथों से प्रेस करके दूध का बचा हुआ पानी निकाल दें.
बस आपका छेना तैयार है. इसे हाथों से कुछ देर तक मसलकर चिकना कर लें. फिर इसमें मैदा मिक्स कर दें.
अब इसे 3-4 मिनट तक मसलकर चिकना डो तैयार करें. फिर इसकी छोटी-छोटी लोई लेकर गोलियां बना लें.
रसगुल्ले की चाशनी बनाने के लिए चीनी में 3 कप पानी मिलाकर गैस पर रखें.
चीनी अच्छी तरह से घुलने के बाद छेने की गोलियों को इसमें डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं.
इस मिक्सचर को हर थोड़ी देर पर हल्के हाथों से चलाते रहें. रसगुल्ले सॉफ्ट और स्पंजी होने के बाद गैस बंद कर दें.
कुछ देर बाद इसे फ्रिज में रख दें और ठंडा होने के बाद स्वादिष्ट रसगुल्लों का लुत्फ उठाएं.






