- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- chaat
Idli Chaat Recipe: ब्रेकफास्ट में कई लोग इडली खाना पसंद करते हैं. हालांकि इडली खाने के बाद अक्सर बच जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग बची हुई इडली को फेंक देते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो बासी इडली से स्वादिष्ट और चटपटी चाट (Idli Chaat Recipe) तैयार कर सकते हैं. जी हां, इडली की चाट खाने में काफी टेस्टी होती है. जिससे आप ना सिर्फ इडली को खराब होने से बचा सकते हैं बल्कि नाश्ते में बेस्ट और डिफरेंट स्नैक्स भी सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इडली की चाट बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में ट्राई करें चावल और पोहे से चीला बनाने की रेसिपी, खाने में होगा काफी टेस्टी और क्रिस्पी
Ingredients
Method
इडली की चटपटी चाट बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में दही लें. फिर इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंटे.
अब इडली को काटकर छोटे टुकड़ों में विभाजित कर दें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और सभी इडली के टुकड़ों को डीप फ्राई कर लें.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इडली को निकालकर टिशू पेपर पर रख दें. जिससे इडली में मौजूद एक्सट्रा ऑयल कम हो जाएगा.
अब इडली को छोटी प्लेट में रखें. फिर चम्मच की मदद से दही को फैलाते हुए इडली पर डालें.
इसके बाद इडली पर हरी चटनी, इमली की चटनी, जीरा पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर स्प्रेड करें.
बस आपकी चटपटी और स्वादिष्ट इडली की चाट तैयार है. इसे सेव और हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें.






