- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Dessert
Dahi Gujiya Kaise Banaye Holi 2023: हम सभी को होली के त्योहार में गुजिया खाना पसंद होता है। ऐसे में हम अकसर अपने घर पर खोया की गुजिया (Khova Gujiya Recipe In Hindi) या सूजी की गुजिया (Suji Gujiya Recipe In Hindi) बनाते है। लेकिन, आज हम आपको कुछ नई तरह की गुजिया बनाने की रेसिपी बताएंगे। जी, हां हम दही गुजिया की बात कर रहें हैं। Also Read: Holi Chocolate Ghujiya Recipe 2023: चॉकलेट गुजिया से मेहमनों की होली बनाएं चॉकलेटी

क्या आपने पहले कभी दही गुजिया बनाई है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको दही गुजिया बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे (Dahi Gujiya Kaise Banaye Holi 2023) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप दाल को धोकर रात भर भिगो कर रख दें। इसके बाद दाल में से पानी निकालकर दाल को पीस लें। अब इसमें काजू, किशमिश, खोया और बादाम डालकर मिला लें। अब लोई को बेलकर उसमें मिश्रण को भरकर उसमें सील कर दें। अब आप कड़ाही में तेल गरम करें और गुजिया को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक तल लें।
दही को सूती कपड़े में बांधकर कुछ देर के लिए लटका दें। दही को फैंट कर उसमें नमक मिला लें। अब आप एक गहरा बर्तन लें और उसमें पानी के साथ नमक डाल दें। अब सारी गुजिया को पानी में भिगो दीजिए। फिर 15-20 मिनट के बाद जब ये पानी में तैरने लगें, तो इन्हें निकाल लें और हल्के हाथों से दबाकर पानी निचोड़ लीजिए।
अब आप एक सर्विंग प्लेट में गुजिया को दही के साथ रखें। साथ में हरी चटनी और मीठी चटनी फैलाएं और भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला डाल लें। अब आप इसे घर आए मेहमानों को सर्व करें।






