- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 34 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Khova Gujiya Recipe: होली का त्योहार हम सभी को बहुत पसंद है। ये रंगों का त्योहार होने के साथ- साथ मिठास फैलाने का भी त्योहार है। ऐसे में हम सभी अपने घर पर मीठे पकवान बनाते हैं। वहीं, बात अगर गुजिया की हो तो होली में इसे सब के घर पर बनाया जाता है। हम सभी को गुजिया खाना बहुत पसंद होता है। Also Read: मालपुआ रेसिपी (Malpua Recipe)

लेकिन, बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता है कि गुजिया के बनाने का सही तरीका क्या है? पर आप फ़िक्र मत करिए Khana.behindtalkies आपको खोवा की गुजिया बनाने की सही रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- मैदा
- घी
- पानी
- खोए
- चीनी
- इलायची पाउडर
- बादाम
Method
सबसे पहले आप ¼ कप घी और पानी में मैदा को गूंथ लीजिए। इसके बाद आप इसे लगभग ½ के लिए छोड़ दीजिए। अब आप खोया को कुछ देर तक भून लें और इसके ठंडा हो जाने के बाद इसमें बादाम, इलायची पाउडर और चीनी डाल दीजिए। अब आप आटे से गोल लोई बना लें और उसमें बने हुए मिश्रण को भर दें। इसके बाद किनारों पर थोड़ा सा पानी लगाकर इसे सील कर दें।अब आप इसके किनारों को फैंसी कटर की मदद से शेप दें। इसके बाद कड़ाही में घी गर्म कर लें और धीमी आंच पर गुजिया को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए। अब आप एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। इसके बाद तली हुई गुजिया को चाशनी में डुबोकर एक प्लेट में हल्का- सा सूखने के लिए रख दीजिए। अब आप गुजिया को ठंडी होने पर डिब्बे में भरकर रख लें और सर्व कर दें।






