- Prep
- 25 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Holi Suji Gujiya Recipe : होली का त्योहार बिना गुजिया के अधूरा है। भारतीय परंपरा में होली के दिन घर आए मेहमानों को गुजिया खिलाकर उनका स्वागत करना चाहिए। इससे आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते है। बहुत- से लोग घर पर खोया की गुजिया बनाते हैं (खोवा गुजिया बनाने की विधि) और आजकल तो लोग चॉकलेट गुजिया भी बना रहें है (Holi Chocolate Ghujiya Recipe 2023: चॉकलेट गुजिया से मेहमनों की होली बनाएं चॉकलेटी), जो हमनें आपको पहले ही बता दी है। इसलिए आज हम आपको सूजी की गुजिया की रेसिपी बताने वाले हैं। Also Read: Holi Paan Thandai Recipe : होली पर बनाएं ठंडी पान ठंडाई

अगर आप सूजी की गुजिया की रेसिपी की तलास कर रहें थे। तो, इस रेसिपी को पढ़ने के बाद आपकी दुविधा दूर हो जाएगी। जी, हां ये सूजी गुजिया की बेहतरीन रेसिपी है (Holi Suji Gujiya Recipe) आप इसे अपने रिश्तेदारों और मित्रों को भी शेयर करना, जिससे वो भी सूजी गुजिया का आनंद उठा सकें।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप मैदा, घी, पानी और नमक डालकर नरम आटा गूंथ लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में 1 टेबल स्पून घी डाल लें। अब आप नारियल डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें। फिर एक दूसरे पैन में एक बड़ा चम्मच घी लें, उसमें सूजी डालकर सुनहरा भूरा होने तक भून लें। अब आप चीनी को पीस कर उसमें भुनी हुई सूजी, कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर और काजू डाल कर मिला दें।
अब आप आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी के आकार में बेल लें। पूरी के बीच में भरावन भरकर आधा मोड़ दें। गुजिया के किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह सील कर दें। इसके बाद सुनहरा भूरा होने तक तेल में डीप फ्राई कर लें। अब आपकी सूजी की गुजिया बनकर तैयार है। आप आप इसे मेहमानों को सर्व करें।






