- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, fruit dishes, indian sweets, summer dishes
Kesar Pista Ice Cream Recipe: गर्मियों में कई लोग आइसक्रीम खाने के शौकीन होते हैं. ऐसे में केसर पिस्ता फ्लेवर वाली आइसकीम (Kesar Pista Ice Cream Recipe) ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है. हालांकि अगर आप चाहें तो घर पर केसर पिस्ता की टेस्टी आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं. केसर पिस्ता आइसक्रीम की रेसिपी काफी आसान है. जिसे फॉलो करके आप खाने के बाद डेजर्ट में डिलिशियस आइसक्रीम सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं केसर पिस्ता आइसक्रीम बनाने की विधि.
Ingredients
Method
केसर पिस्ता आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले पैन में दूध गर्म कर लें.
अब कटोरी में थोड़ा सा दूध निकालकर अलग रख लें और गैस पर रखे दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं.
दूध गाढ़ा होने पर इसमें चीनी का पाउडर डालकर मिक्स कर दें.
अब कटोरी में रखे दूध में केसर पिस्ता कस्टर्ड डालकर मिलाएं.
फिर इस घोल को पैन में उबल रहे दूध में डालकर चलाएं.
कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा करके मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें.
अब इस मिक्सचर को ट्रे में डालें और टूटी फ्रूटी से गार्निश करके ट्रे को एल्युमीनियम फॉइल से ढक दें.
इसके बाद आइसक्रीम को सेट होने के लिए फ्रिजर में रख दें.
बस आपकी केसर पिस्ता आइसक्रीम तैयार हो जाएगी. इसे खाने के बाद डेजर्ट के रूप में सर्व करें.






