- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, icecream, summer dishes
Mango Pudding Recipe: गर्मी के मौसम में लोग पके आम से बनी कई डिशें खाना पसंद करते हैं. ऐसे में आप मैंगो पुडिंग (Mango Pudding Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. मैंगो पुडिंग खाने में काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. वहीं चिल्ड मैंगो पुडिंग सर्व करके आप गर्मियों को भी चुटकियों में गुडबाय कह सकते हैं. तो आइए जानते हैं मैंगो पुडिंग बनाने की विधि. जिसे फॉलो करके आप सुपर डिलिशियस डेजर्ट का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में ट्राई करें एप्पल स्मूदी की आसान रेसिपी, 10 मिनट में बनेगा टेस्टी और चिल्ड ड्रिंक
Ingredients
- 1 चम्मच चिया सीड्स
- 1 चम्मच शहद
- 2 चम्मच रोज सीरप
- 2 चम्मच कटा हुआ आम
- 1 कप कोकोनट मिल्क
- 1 कप मैंगो प्यूरी
- 1 कटा हुआ केला
- गार्निश करने के लिए ड्राई फ्रूट्स
Method
मैंगो पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में चिया सीड्स, कोकोनट मिल्क और शहद ले लें.
इस सभी चीजों को मिक्स करके रात भर के लिए छोड़ दें.
अगली सुबह चिया सीड्स के मिक्सचर को 2 कटोरी में आधा-आधा कर लें.
अब एक कटोरी में पके आम की प्यूरी डालकर मिक्स करें.
वहीं दूसरी कटोरी में रोज़ सीरप डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
इसके बाद सर्विंग गिलास में मैंगो प्यूरी वाला मिक्सचर डालें.
फिर इसके ऊपर केले रखें और ऊपर से रोज़ सीरप वाला मिक्सचर डालकर गिलास को भर लें.
बस आपकी मैंगो पुडिंग तैयार है. इसे कटे हुए आम और ड्राई फ्रूट्स के गार्निश करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
कुछ देर बाद सुपर टेस्टी, हेल्दी और चिल्ड मैंगो पुडिंग सर्व करें.






