- Prep
- 25 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 55 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Kulkul Recipe: कोई भी त्योहार हो बिना मिठास के अधूरा लगता है। घर आए मेहमानों को मीठा खिलाने से आपसी संबंध और मजबूत होते है। हमनें आपको गुलाब जामुन की रेसिपी बताई थी (Gulab Jamun Recipe) ऐसी ही एक रेसिपी Khana.behindtalkies आपके लिए फिर लेकर आया है, कुलकुल बनाने की रेसिपी। इसके मिठास की जितनी तारीफ़ करें, उतनी कम है। Also Read: Ghevar Recipe In Hindi: मिठास से भरी स्वादिष्ट घेवर बनाएं ऐसे

क्या आपने इससे पहले कुलकुल रेसिपी के बारे में सुना था? अगर हां तो क्या आपने पहले कभी कुलकुल खाया था? अगर हां तो आप इसके बेहतरीन स्वाद से जरूर परिचित होंगे। तो, क्या आपको कुलकुल बनाना आता है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको कुलकुल बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे (How to make Kulkul Recipe In Hindi) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में मैदा डाल लें। इसके बाद आटे में सूजी, कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक मिला लें। अब आप सभी सामग्री को एक साथ मिला लें। इसके बाद इसमें 2 छोटे चम्मच देसी घी डालकर मिला लें। अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लीजिए। अब आटा गूथने के बाद इसे 15 मिनट के लिए कपड़े से ढककर रख दें।
इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल आकार दे दीजिए। अब आप इसके बाद गोल आटे को कांटे की पिछली तरफ से हल्का- सा दबा दें। बाकी भाग को रोल करें। अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए, तो कुलकुल को एक-एक करके तेल में डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के बाद सभी को सर्व करें।






