- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
Mawa Malai Kulfi Recipe: गर्मी के मौसम में कई लोग कुल्फी खाने के शौकीन होते हैं. ऐसे में लोग अक्सर मार्किट से महंगी कुल्फी आईसक्रीम खरीद लाते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो घर बैठे मावा मलाई कट रोल कुल्फी (Mawa Malai Kulfi Recipe) का स्वाद चख सकते हैं. मावा मलाई कट रोल कुल्फी की रेसिपी काफी आसान है. जिसे फॉलो करके आप गर्मियों का बेस्ट डेजर्ट रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मावा मलाई कट रोल कुल्फी बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें – पनीर घोटाला की रेसिपी (Paneer Ghotala Recipe)
Ingredients
Method
घर पर मावा मलाई कट रोल कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले पैन गर्म करें. अब इसमें चीनी डालकर चलाएं और चीनी के पिघलने का इंतजार करें.
चीनी का रंग गोल्डन ब्राउन होने के बाद पैन में फुल क्रीम दूध एड कर दें. फिर इसे कुछ देर तक धीमी आंच पर पकाएं.
इसके बाद कटोरी में कॉर्न स्टार्च लें. इसमें हल्का सा पानी एड करके घोल तैयार कर लें और इस घोल को दूध में मिक्स कर दें, इससे आपका दूध गाढ़ा हो जाएगा.
अब दूसरे पैन में दूध डालें. फिर इसमें दूध का पाउडर और घी डालकर चलाएं. इसे मावा बनने तक धीमी आंच पर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें.
अब इस मावा को पके हुए दूध के मिक्सचर में डाल दें. फिर इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
अब इसे मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें. फिर इस मिक्सचर में ड्राई फ्रूट्स एड कर दें. अब इसे गिलास में भरें और ऊपर से एल्युमीनियम फॉयल पेपर लगाकर गिलास को कवर कर दें.
इसके बाद गिलास को फ्रिजर में रखें. 7-8 घंटे बाद आपकी मावा मलाई कट रोल कुल्फी तैयार हो जाएगी.अब इसे गिलास से निकालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.






