- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 38 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Paneer Ghotala Recipe: पनीर की डिशें कई लोगों की फेवरेट होती हैं. ऐसे में कई लोग डेली डाइट में पनीर एड करना पसंद करते हैं. हालांकि मटर पनीर, शाही पनीर, पालक पनीर और कढ़ाई पनीर जैसी डिशें आपने कई बार खाई होंगी. मगर क्या आपने कभी पनीर घोटाला (Paneer Ghotala Recipe) का स्वाद चखा है. जी हां, लंच में पनीर घोटाला की आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में बेस्ट डिश सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पनीर घोटाला बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें – वड़ा पाव की रेसिपी (Vada Pav Recipe)
Ingredients
- 250 ग्राम पनीर
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 1 चम्मच क्रीम
- 2 बारीक कटे हुए प्याज
- 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 2 बारीक कटे हुए टमाटर
- 2 चम्मच पाव भाजी मसाला
- 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 2 चम्मच घिसी हुई पनीर
- 1 चम्मच प्रोसेस्ड चीज़
- बटर
- तेल
- हरी धनिया की पत्तियां
- नमक स्वादानुसार
Method
लंच में पनीर घोटाला बनाने के लिए सबसे पहले पैन में बटर लें और इसमें तेल एड कर दें.
बटर पिघलने के बाद पैन में जीरा डालें. जीरे का रंग सुनहरा होने के बाद पैन में प्याज डालकर भूनें.
प्याज हल्की सॉफ्ट होने के बाद पैन में अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें और 1 मिनट तक चलाएं.
अब पैन में टमाटर और शिमला मिर्च डालकर भूनें. फिर इसमें हल्दी पाउडर, पाव भाजी मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च एड करें.
जब ये मिक्सचर तेल छोड़ने लगे. तब इसमें पनीर काट कर डाल दें. फिर सब्जी में कस्तूरी मेथी और नमक एड करें.
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करें. अब इसमें घिसी हुई पनीर,प्रोसेस्ड चीज़ और क्रीम डालकर चलाएं.
बस आपकी पनीर घोटाला की सब्जी तैयार है. इसे हरी धनिया की पत्तियों से गार्निश करके लंच में गर्मा गर्म सर्व करें.
पनीर घोटाला को आप नॉर्मल रोटी और नॉन के साथ भी सर्व कर सकते हैं. वहीं पाव के साथ पनीर घोटाला खाकर आप पाव भाजी के टेस्ट को भी एन्जॉय कर सकते हैं.






