- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Shakarkand Kheer Recipe In Hindi: शकरकंद जिसे हम स्वीट पोटैटो भी कहते हैं, खाने में मीठा होने के साथ अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता हैं। व्रत में शकरकंद आपको ऊर्जा देने के साथ वजन घटाने वालों के लिए बहुत हीं बढ़िया है, आप इसकी खीर भी बना सकते हैं। हमने इससे पहले भी आपको व्रत में (Vratwali Kheer kaise Banaye) डिश की जानकारी दी थीं, तो इस बार आप शकरकंद की खीर जरूर ट्राइ करिए।
Also Read: चावल की खीर रेसिपी (Rice Kheer Recipe)

Also Read: Kesar Kheer Recipe In Hindi: ऐसे बनाएं मिनटों में बेहतरीन केसर खीर
यह खीर खाने में भी टेस्टी और डिलिशियस लगेगी और बच्चे भी इसे बड़े चाव के साथ खा लेंगे। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि किस तरह से आप शकरकंद की खीर (Shakarkand Kheer Recipe In Hindi) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले शकरकंद को धोकर उसके छिलके निकालकर एक बाउल में कद्दूकस कर लें। फिर एक कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें और उसमें कद्दूकस किए हुए शकरकंद को डालें और इसे दो मिनट के लिए भूनें।
फिर एक दुसरे बर्तन में दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें और फिर उसमें चीनी डालकर इसे हिलाए। फिर इसमें आप भूनें हुए शकरकंद को डालकर अच्छे से पकाएं।
जब यह दूध पककर आधा हो जाएं तो इसमें सारी सामाग्रियों को डालकर दूध को अच्छा गाढ़ा होने दें। जब यह पूरी तरह से पक जाएं, तो गैस को बंद कर दें।
आपकी शकरकंद वाली खीर बनकर तैयार है, अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।






