- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
दाल पालक फेमस और हेल्दी उत्तर भारतीय रेसिपी है. दाल और पालक दोनों में ही भरपूर प्रोटीन के साथ कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं. तो शाम के डिनर में ज़रूर बनाएं ये खास डिश!
खाने में हर रोज एक जैसा खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है. इसके लिए जरूरी है कि कुछ नया ट्राई किया जाए. यदि आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो दाल पालक एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. दरअसल, दाल पालक बहुत फेमस और हेल्दी उत्तर भारतीय रेसिपी है. दाल और पालक दोनों में ही भरपूर प्रोटीन के साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं. ऐसे में यदि हेल्थ से सम्बंधित किसी भी तरह की समस्या को दूर करना हो तो, पालक और मूंग की दाल एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इन दोनों का कॉम्बिनेशन खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं. यदि आप इसको ढाबा स्टाइल में बनाते हैं तो बड़े ही क्या बच्चे भी इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे. इसको आसान तरीके से बनाने के लिए आप हमारी बताई रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. आइए जानते हैं ढाबा स्टाइल में दाल-पालक बनाने का आसान तरीका.
Ingredients
Method
सबसे पहले चने की दाल को लेकर अच्छे से धो लीजिए और फिर इसको 1 घंटे के लिए पानी में भीगो दीजिए और 1 घंटे के बाद पानी हटा कर अलग कर लीजिए।
फिर कुकर को गैस पर रख दीजिए इसमें चना दाल, मूंगदाल डाल कर इसमें 2 कप पानी डाल दीजिए, साथ ही इसमें 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर कुकर को बंद कर दीजिए और दाल को उबलने के लिए रख दीजिए।
1 सीटी आने पर गैस धीमा करें और धीमी आंच पर 3 मिनिट पकने दीजिए। इसके बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने दीजिए।
गैस पर पैन रखकर इसमें 2 टेबल स्पून घी गरम होने के लिए डाल दीजिए, घी गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हल्का सा भून लीजिए.
अब इसमें हरी मिर्च-टमाटर का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसालों से तेल अलग होता ना दिखाई पड़े।
मसाला भून जाने पर इसमें पालक और 1/4 छोटी चम्मच नमक और गरम मसाला डाल कर मिक्स कीजिए और चलाते हुए इसे थोड़ा सा पका लीजिए। पालक में 1 कप पानी डाल दीजिए और उबाल आने तक पका लीजिए।
पालक में उबाल आने पर कुकर से दाल निकाल कर पालक में डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर दीजिए। दाल पालक में एक बार फिर से उबाल दिला दीजिए।
सब्जी में उबाल आने पर इसमें हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दीजिए। बस बनकर तैयार है आपका दाल पालक रेसिपी।






