Immunity Booster Drinks: पूरे देश में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले साल के मुकाबले कोविड-19 का डबल म्यूटेशन वायरस और भी ज्यादा तेजी से लोगों को इंफेक्ट कर रहा है। ऐसे में आपको पूरे एहतियात बरतने के साथ अपनी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाए रखना है। ऐसे वक्त में आपको अपनी हेल्थ का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। आज हम आपको ऐसी 3 इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पीने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक और अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही इससे कोरोना वायरस से बचने में भी मदद मिलेगी।

इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स
- हल्दी अदरक और एप्पल साइड विनेगर से बना ड्रिंक- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप सुबह उठकर अदरक और हल्दी से बनी ड्रिंक पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। हल्दी और अदरक में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुणों से आप पूरे दिन स्वस्थ महसूस करेंगे। इसे बनाने के लिए आपको एक कप पानी में ¼ चम्मच कुटी अदरक, ¼ चम्मच हल्दी का टुकड़ा काटकर, 1 चम्मच एप्पल साइड विनेगर और स्वाद के लिए एक चम्मच शहद डालना है।
- अजवाइन, तुलसी और काली मिर्च से बना एनर्जी ड्रिंक- ये दूसरा एनर्जी ड्रिंक है जिसे पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके लिए आपको आधा चम्मच अजवाइन, 5-6 तुलसी के पत्ते, 1/2 चम्मच काली मिर्च औरॆ 1 चम्मच शहद चाहिए।
- गिलोय, लौंग और नींबू से बना इंम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक- कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक और सबसे अच्छा ड्रिंक है गिलोय और नींबू से बना ड्रिंक। इसके लिए आपको 5 लोंग, 6-7 लुतसी के पत्ते, 1 चम्मच अदकर, 1 कप गिलोय जूस, 2 चम्मच नींबू का रस और स्वाद के लिए काला नमक चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






