- Prep
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, energy booster, sweet dish
घर पे आए मेहमानों को चाय कॉफी नहीं पिलाएं अंगूरी सोडा, बेहद ख़ास है यह रेसिपी।
Angoori Soda Recipe : इस मौसम में घर आए मेहमान ना तो काफी ना ही चायी पीना अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप मेहमानों को कुछ अलग बनाकर पिलाना चाहती हैं तो ट्राई करें यह इंस्टेंट अंगूरी सोडा। यह इंस्टेंट बनने वाला ड्रिंक ना सिर्फ सेहत के लिए हेल्थी होता है बल्कि पीने में भी अच्छा लगता है। तो आइए जानते लेते है कैसे बनाया जाता है अंगूरी सोडा।
Ingredients
Method
अंगूरी सोडा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी और शक्कर को उबाल लें। उसे चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक शक्कर घुल न जाएं।
पानी में शक्कर गुलने के बाद, उसे साइड में ठंडा होने के लिए रख दें।
अब मिक्सर जार में अंगूर डालकर पीस लें, इसे एक चन्नी की सहायता से छान लें।
एक ग्लास में 3 से 4 tbsp अंगूर का पल्प डालें, 2 tbsp शुगर सिरप, काला नमक,जीरा पाउडर,नींबू का रस अपने हिसाब से डालें।
बर्फ़ के कुछ टुकड़े डालें, और सोडा वॉटर डालकर ठंडा ठंडा मेहमानों को सर्व करें






